हर्निया की सर्जरी के बाद क्या क्या नहीं खाना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Fri 2nd Dec 2022 : 13:34

हर्निया में परहेज करें फैट युक्त खाद्य पदार्थों से -

फैटी फूड, भोजन नली के निचले हिस्से को शिथिल बना देते हैं जिस कारण से स्फिंक्टर (Sphincter) बंद नहीं हो पाते और पेट के एसिड वापस भोजन नली में आने लगते हैं, इस स्थिति को एसिड रिफ्लेक्स कहा जाता है। खाद्य पदार्थ जो सेचुरेटेड फैट या ट्रांस फैट से समृद्ध होते हैं जैसे लाल मीट, अधिक वसा वाला डेयरी उत्पाद, तला खाना आदि से भी भोजन नली के निचले हिस्से में सूजन आ सकती है और वजन बढ़ सकता है। इस जोखिम को कम करने के लिए, सही मात्रा में स्वस्थ वसा वाले खाद्य पदार्थ खाएं जैसे ड्राई फ्रूट्स, जैतून का जैतून, कैनोला तेल, एवोकाडो और साल्मन।

हर्निया में एसिड युक्त खाद्य पदार्थ न खाएं -

भोजन के द्वारा होने वाली एसिडिटी, हाइड्रोक्लोरिक एसिड की मात्रा पर निर्भर करती है। यह पेट द्वारा बनाया जाने वाला एक अत्यधिक अम्लीय पदार्थ होता है, जो भोजन पचाने में मदद करता है। हालांकि कुछ एसिडिक फूड हानिकारक नहीं होते हैं और कभी-कभी पोषण से भी भरपूर होते हैं। कुछ खाद्य पदार्थों में ऐसे घटक होते हैं जो हर्निया में होने वाली एसिड रिफ्लक्स की समस्या को और ज्यादा बढ़ा देते हैं। अगर आपको बार-बार एसिड रिफ्लक्स की परेशानी होती है तो एसिड वाले आहार न खाएं जैसे संतरा, कैफीन युक्त पेय पदार्थ आदि। अन्य एसिडिक फ़ूड जैसे टार्ट सेब और चेरी, अनानास, टमाटर और टमाटर से बने उत्पाद, सिरका और सिरके से बनी सब्जियां जैसे अचार, चुकंदर आदि न खाएं।

हर्निया में चीनी वाले आहारों से दूर रहें -

चीनी वाले पदार्थ जैसे हाई-फ्रुक्टोस कॉर्न सिरप, कैन शुगर, ब्राउन शुगर और शहद में कई मात्रा में कैलोरी व अधिक मिठास होती है और कम मात्रा में पोषक तत्व मौजूद होते हैं। चीनी वाले खाद्य पदार्थ ज्यादा खाने से आपका वजन बढ़ सकता है। इसके अलावा, ज्यादातर लोग चीनी वाले खाद्य पदार्थ आसानी से खा लेते हैं और इस वजह से उनका पेट भर जाता। पेट भरने के कारण वे अन्य पोषण से भरपूर आहार नहीं खा पाते। इस जोखिम को कम करने के लिए, अपनी डाइट में से चीनी वाले खाद्य पदार्थों को कम कर दें जैसे, सॉफ्ट ड्रिंक, कैंडी, पैनकेक सिरप, जेली, कुकीज, पेस्ट्री आदि। इससे आपको एसिड रिफ्लक्स की समस्या नहीं होगी और हर्निया रोग कम होगा।

हर्निया में स्टार्च युक्त आहारों से परहेज करें -

फाइबर से आपकी पाचन क्रिया अच्छी रहती है और ह्रदय स्वस्थ रहता है। कब्ज और मल त्याग में होने वाले खिंचाव से भी हर्निया की समस्या हो सकती है, इसलिए इससे बचने के लिए फाइबर से समृद्ध आहार खाएं। लो फाइबर स्टार्च जैसे वाइट ब्रेड, चावल और पास्ता की जगह आप कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट जैसे साबुत अनाज, शकरकंद और दाल खा सकते हैं। इनसे आपको फाइबर और अन्य पोषक तत्व मिलेंगे। काम्प्लेक्स कार्ब खाने से आप संतुष्ट रहते हैं और इस तरह आपका वजन संतुलित रहता है।

हर्निया में परहेज से जुड़े कुछ टिप्स इस प्रकार हैं –

पूरे दिन में तीन बार खाना खाने की बजाए, टुकड़ों में खाना खाएं।

आराम-आराम से खाना खाएं और खाने के साथ-साथ ज्यादा से ज्यादा पेय पदार्थ पियें।

सोने से तीन घंटे पहले कोई भी ऐसा पेय पदार्थ न पियें जिनकी वजह से आपको एसिडिटी की समस्या हो जाये।

टाइट कपड़े न पहनकर, ढीले कपड़े पहनें।

खाना खाने से पहले व्यायाम न करें।

खाना खाने के तीन घंटे के भीतर शरीर को झुकाएं नहीं या लेटे नहीं।

धूम्रपान न करें।

प्रोबायोटिक्स लें।

रोजाना 15 से 20 मिनट तक मध्यम गति का व्यायाम करें।

खाना बनाने के लिए ऐसे तेल का इस्तेमाल करें जो स्वास्थ्य के लिए स्वस्थ हो जैसे नारियल तेल और जैतून का तेल।

कभी भी भूख न रहें या फिर इतना भी भर पेट खाना न खाएं, जिससे आपको बाद में परेशानी हो।

तनाव को कम करने के लिए चलें, मेडिटेशन या योग करें।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info